क्या मैं सिर्फ़ अपने फ़ोन से हिस्सा ले सकता हूँ?
कनेक्ट करने के बाद कदमों की गिनती अपने आप शुरू हो जाती है। जितना हो सके, अपना फ़ोन साथ रखो, क्योंकि वह तभी कदम गिनता है जब वह तुम्हारे साथ हो।
Android: जाँचो कि Health Connect में डेटा और ऐक्सेस → गतिविधि → कदम के तहत कदम दिखाई दे रहे हैं। अगर वहाँ कोई ऐप नहीं दिख रहा है, तो अपने फ़ोन का हेल्थ ऐप खोलो और उसे Health Connect में कदमों का डेटा सेव करने की अनुमति दो। अगर वह ऐसा नहीं कर सकता, तो ऐसा स्टेप ऐप इंस्टॉल करो जो यह कर सके।
व्यायाम के मिनटों वाली चुनौतियों के लिए, ऐसे फ़ोन ऐप में वर्कआउट शुरू और बंद करो जो डेटा Apple Health या Health Connect में सेव करता हो।